ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा इस बार का लोकसभा चुनाव: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को माना कि इस बार का लोकसभा चुनाव अब तक हुए चुनावों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण व चुनौतीपूर्ण होगा। इन चुनावों के साथ ऐसे मुद्दे जुड़े हैं जिनका लंबे समय तक असर होना है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। महिलाओं व बच्चियों की जिंदगी दिन-प्रतिदिन असुरक्षित होती जा रही है। भाजपा इन गंभीर सवालों से किनारा कर ‘इवेंट्स की राजनीति’ से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।

समर्थकों के नाम न कटने पाएं

सपा मुखिया ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा की नफरत भरी राजनीति का मुकाबला समाजवादी विचारधारा से ही हो सकता है। सपा विकास और निर्माण की बात करती है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस बात पर ध्यान दें कि मतदाता सूची में अपने समर्थकों के नाम न कटने पाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में हजारों समाजवादी समर्थकों के वोट के साथ हेराफेरी कर सत्ता पर जबरन कब्जा कर लिया था। पीडीए-पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, अगड़े सभी मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेंगे।

Scroll to Top