बिग बॉस 17

बिग बॉस 17 में सीजन का फाइनलिस्ट बनने के लिए घमासान जारी

बिग बॉस 17 में सीजन का फाइनलिस्ट बनने के लिए घमासान जारी है। घर में अब सिर्फ 8 कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं। इनमें से 4 इस हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड हैं। जल्द किसी एक का सफर बिग बॉस 17 से हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। शो के अपकमिंग एलिमिनेशन को लेकर अपडेट आई है।

बिग बॉस 17 की जर्नी 17 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुई थी। इनमें से कई बाहर गए, तो वहीं, कुछ घर के अंदर भी आए। वहीं, अब जल्द शो को अपना विनर मिलने वाला है।

कौन- कौन हुआ नॉमिनेट 

बिग बॉस 17 से इस हफ्ते एलिमिनेट होने के लिए विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय और आयशा खान नॉमिनेटेड हैं। फिनाले से पहले बिग बॉस 17 में टॉर्चर टास्क करवाया गया। जहां अंकिता, विक्की, आयशा और ईशा ने जमकर मुनव्वर, अभिषेक, मनारा और अरुण को परेशान किया। हालांकि, अंत में बाजी ऐसी पलटी कि अंकिता, विक्की, ईशा और मनारा नॉमिनेट हो गए।

किसे मिले सबसे ज्यादा वोट्स 

बिग बॉस 17 के अपकमिंग एलिनेशन के लिए वोटिंग ट्रेंड्स की रिपोर्ट सामने आए है। शो से जुड़ी ताजा खबर शेयर करने वाले एक फैन पेज के अनुसार, वोटिंग लिस्ट में सबसे कम वोट्स घर के सबसे चालाक खिलाड़ी को मिले हैं।

किसका खत्म होगा सफर 

अंकिता के बाद दूसरे नंबर पर वाइल्ड कार्ड एंट्री आयशा खान हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर ईशा मालवीय हैं, जबकि सबसे कम वोट्स के साथ विक्की जैन का नाम चौथे नंबर पर शामिल है यानी इस हफ्ते बिग बॉस 17 के घर से विक्की जैन बाहर हो जाएंगे।

बिग बॉस के मास्टर माइंड

शो में विक्की भइया को मास्टरमाइंड का टाइटल मिला है, लेकिन फिनाले के नजदीक आकर उनका भी गेम नहीं चल रहा है। हालांकि, बिग बॉस 17 के मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।