ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं, नेतृत्व की रही कमी : मोहन यादव

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण चार दशक से यह प्रदेश एक ही जगह खड़ा है। देश में पांच बीमारू राज्य थे। चार राज्य आगे निकल गए। उन्होंने बिहार को बीमारू राज्य बताया। मोहन यादव की यह बात सीएम नीतीश कुमार को चुभ सकती है।

एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बिहार आकर ऐसा लग रहा है कि घर आया हूं। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां के कार्यकर्ताओं को ऐसा प्रशिक्षण, शिक्षण मिलता है जहां राष्ट्रभक्त के रूप में लोकतंत्र को मजबूत करने वाले नेता तैयार होते हैं।

भाजपा एक पार्टी है जहां…

मोहन यादव ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां छोटे-छोटे कार्यकर्ता भी कब पीएम एवं सीएम बन जाए कोई नहीं जानता। उन्होंने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि 2000 -3000 साल पहले यह प्रदेश ही लोकतंत्र का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। आपातकाल के दौरान भी बिहार ने संघर्ष का शंखनाद कर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया।

बिहार से सबसे ज्यादा आईएएस और आईपीएस

उन्होंने आगे कहा कि कई राज्य भले औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़े हों, लेकिन उस कारखाने की दीवारें भी बिहार के लोगों के पसीने से सुगंधित होती हैं। सभी राज्यों में बिहार के ही सबसे ज्यादा आईएएस एवं आईपीएस हैं। कुल मिलाकर व्यवसाय हो या नौकरी बिहार के लोगों ने विशेष पहचान बनाई है।

इससे पहले, बिहार प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनका पुष्प गुच्छा और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। मंच पर भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव, नंद किशोर यादव, नवल किशोर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शाम में डा. यादव इस्कान मंदिर भी गए।

Scroll to Top