ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आइए जानते हैं सुबह की चाय-कॉफी को घी से रिप्लेस करने की ये वजह

घी भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। खानपान से लेकर पूजा-पाठ तक में इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है। यह आमतौर पर भारतीय व्यंजनों में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। खासकर सुबह खाली पेट घी का सेवन कई समस्याओं से राहत दिला सकती है। अगर घी के इन फायदों से अनजान हैं, तो आइए जानते हैं घी के कुछ ऐसे ही गजब के फायदे-

पाचन बेहतर बनाए

घी का इस्तेमाल आमतौर पर पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किया जाता रहा है। सुबह थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर हो सकता है। इससे पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में सहायता मिलती है और हेल्दी गट को बढ़ावा मिलता है।

ब्लड शुगर संतुलित करे

अक्सर सुबह पी जाने वाली चाय या कॉफी में शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में सुबह-सुबह घी का सेवन आपके ब्लड शुगर लेवल पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद मिलती है, जिससे दिनभर उर्जा की कमी नहीं होती और क्रेविंग्स भी कम होती है।

वेट मैनेजमेंट में मदद करें

कई लोगों का ऐसा मानना है कि घी वजन बढ़ाने में योगदान करता है, लेकिन आम धारणा के विपरीत, घी में मौजूद हेल्दी फैट वजन प्रबंधन में मदद करता है। साथ ही यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है और आप दिनभर अनहेल्दी स्नैकिंग से बचे रहते हैं।

एनर्जी लेवल बढ़ाए

घी सेचुरेटेड फैट और मीडियम रेंज ट्राइग्लिसराइड्स का एक समृद्ध स्रोत होता है, जो तुरंत और निरंतर ऊर्जा को बढ़ावा देता है। ऐसे में इअपनी सुबह की चाय या कॉफी को घी से रिप्लेस करने से आप पूरे दिन ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं।

घुलनशील विटामिन से भरपूर

घी फैट सॉल्युबल विटामिन जैसे ए, डी, ई और के का एक पावरहाउस है। ये सभी विटामिन आपके इम्यून सिस्टम, हड्डियों के स्वास्थ्य और पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मस्तिष्क को पोषण दे

घी में मौजूद हेल्दी फैट मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यह कॉग्नेटिव हेल्थ का समर्थन करते हैं, मेमोरी में सुधार करते हैं और पूरे मानसिक स्वास्थ्य में योगदान करते हैं। घी को अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल करने से आपका दिमाग तेज होता है।

स्किन को हेल्दी बनाए

घी में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट अंदर से बाहर तक स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देते हैं। इसे अपनी सुबह की चाय या कॉफी से रिप्लेस करने से नेचुरल और चमकदार रंगत मिल सकती है।

जोड़ों के लिए फायदेमंद

घी में चिकनाई वाले गुण होते हैं, जो जोड़ों और कनेक्टिव टिशूज को फायदा पहुंचाते हैं। अपनी सुबह की दिनचर्या में घी को शामिल करने से जोड़ों के लचीलेपन में सुधार हो सकता है।

Scroll to Top