ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, पूजा होगी सफल

इस बार पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी को है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से व्यक्ति की मनचाही मनोकामना पूरी होती है। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि एकादशी की पूजा के समय भगवान विष्णु को विशेष चीजों का भोग लगाने से व्रत सफल होता है। साथ ही साधक को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के भोग में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

भगवान विष्णु के भोग

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन विधिपूर्वक पूजा करने के बाद भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। भोग में तुलसी दल को अवश्य शामिल करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी दल तोड़ना वर्जित है। क्योंकि माता लक्ष्मी एकादशी का निर्जला व्रत रखती हैं। इसलिए एकादशी से एक दिन पहले ही तुलसी दल को तोड़कर रख लें।

भगवान विष्णु को केला बेहद प्रिय है। एकादशी के भोग में श्रीहरी को केले का भोग लगाएं। कहा जाता है कि इससे धन का लाभ मिलता है।

इसके अलावा पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के भोग में मिठाई और दूध को शामिल करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका ही दिया हुआ है। आपके द्वारा दिए हुए को ही मैं आपको अर्पित करता हूं। कृपा करके मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।

Scroll to Top