ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जानिए विष्णु जी के चरण क्यों दबाती हैं मां लक्ष्मी

कई तस्वीरों में आपने देवी लक्ष्मी को भगवान विष्णु के चरणों में बैठे हुए और उनके चरण दबाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं। माता लक्ष्मी द्वारा भगवान विष्णु के पैर दबाने के पीछे एक नहीं, बल्कि दो-दो कथाएं प्रचलित हैं।

मां लक्ष्मी जी ने बताया कारण

एक बार नारद मुनि देवी लक्ष्मी से भगवान विष्णु के पैर दबाने का कारण पूछा था। इस पर मां लक्ष्मी बताती हैं कि चाहे देवता हो या मनुष्य, हर व्यक्ति पर ग्रहों की चाल का प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि स्त्रियों के हाथ में देवगुरु का निवास होता हैं, वहीं, पुरुषों के पैरों में दैत्यगुरु शुक्राचार्य का वास माना गया है। इसलिए यह माना जाता है, कि जब भी एक स्त्री, पुरुष के चरण स्पर्श करती है, तो देव व दानव का मिलन होता है, जिससे धन लाभ के योग बनते हैं।

अन्य पौराणिक कथा

एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, देवी लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी उनके सौंदर्य से बहुत ईर्ष्या करती थीं। अलक्ष्मी की कोई पूजा नहीं करता था जिस कारण जहां लक्ष्मी जाती, अलक्ष्मी भी वहीं पहुंच जाती थीं। इसी कारण मां लक्ष्मी ने उन्हें क्रोध के चलते यह श्राप दिया था, कि जहां भी ईर्ष्या, लालच, आलस्य और गंदगी होगी, वहीं पर तुम्हारा वास होगा। यही कारण है कि मां लक्ष्मी हमेशा विष्णु जी के चरणों में बैठकर उन्हें साफ करती रहती हैं, ताकि वहां अलक्ष्मी का वास न हो सके।

Scroll to Top