ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनोट राम की भक्ति में हुईं लीन

22 जनवरी देश के लिए बहुत बड़ा दिन है। सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा है। इस एतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। बी-टाउन क्वीन कंगना रनोट भी राम की नगरी पहुंच गई हैं।

राम की भक्ति में डूबीं कंगना रनोट

कंगना रनोट शनिवार को ही राम की धरती पर पहुंच गई थीं। आज वह रामभद्राचार्य से मिलीं और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। फोटो में कंगना को रामभद्राचार्य का नमन करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने उन्हें गले लगाया और उनसे आशीर्वाद लिया।

हनुमान यज्ञ में शामिल हुईं कंगना रनोट

फोटोज शेयर करते हुए तेजस एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, आओ मेरे राम। आज परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य जी से मुलाकात हुई, उनका आशीर्वाद लिया। उनके द्वारा आयोजित शास्त्रवत् सामूहिक हनुमान जी यज्ञ में भाग लिया। अयोध्या धाम में श्री राम के स्वागत में सब राममयी हैं। कल अयोध्या के राजा लम्बे वनवास के बाद अपने घर आ रहे हैं । आओ मेरे राम, आओ मेरे राम।

कंगना रनोट ने लगाई मंदिर में झाड़ू

श्री रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेने के बाद कंगना रनोट ने हनुमान मंदिर में अपनी सेवा दी। उन्होंने मंदिर के कोने-कोने में झाड़ू लगाया। इसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हनुमान के मंदिर में सफाई की, लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा हो गई।

इस दौरान कंगना रनोट लाल और गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सोने के गहने, जूड़ा और बड़ी लाल बिंदी से पूरा किया था। ट्रेडिशनल अवतार में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

बात करें कंगना के वर्क फ्रंट की तो वह आगामी फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ कंगना डायरेक्शन भी कर रही हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। मूवी में वह इंदिरा गांधी बनी हैं। वह तमिल फिल्म  में भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

Scroll to Top