ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस ने जोन के बाद जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया शुरू

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की सबसे बड़ी चुनौती अपने ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। इसलिए उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद अविनाश पांडेय ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसके लिए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ लोकसभा चुनाव के लिए नए सिरे से प्रशिक्षित करके तैयार किया जा रहा है।

अविनाश पांडेय ने 14 जनवरी को पार्टी मुख्यालय से संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके बाद लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बरेली व कानपुर में जोनल स्तर पर संवाद कार्यक्रम के जरिए पदाधिकारियों के साथ सीधी बातचीत की थी।

पदाधिकारियों को इंटरनेट मीडिया के जरिए पार्टी की नीतियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने को लेकर प्रशिक्षित किया गया था। 21 जनवरी को जोनल संवाद कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कांग्रेस (Congress) ने श्रावस्ती से जिला स्तर पर संवाद की शुरुआत कर दी है।

सभी जिलों में इसका आयोजन किया जाना है। इसकी समाप्ति के बाद ब्लाक व मंडल स्तर पर संवाद किया जाएगा। एक ब्लाक में दो मंडल बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय व अविनाश पांडेय खुद भी इन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Scroll to Top