ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पोषक तत्व से भरपूर अदरक हमारी सेहत के लिए होती है काफी फायदेमंद जानें – इसके फायदें

खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर दमदार चाय बनाने तक अदरक कई तरीकों से हमारी डाइट का हिस्सा बनती है। स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। यही वजह है कि लोग इसे कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। कुछ लोग जहां इसकी चाय पीते हैं, तो वहीं कुछ अदरक का पानी पीते हैं। हालांकि, दोनों को ही लेकर अक्सर मन में सवाल रहता है कि सेहत के लिए क्या ज्यादा बेहतर है।

अदरक की चाय

सर्दी हो या गर्मी, लोग बेझिझक अदरक की चाय पीना पसंद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर, यह चाय विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों में फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, यह सेहत को नुकसानी भी पहुंचा सकती है। बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन गैस, ब्लोटिंग और एंग्जायटी का कारण बन सकती है।

सोंठ का पानी

अगर आप वात-प्रेरित समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो सोंठ का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता। यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है और ब्लोटिंग से राहत मदद करती है। इतना ही नहीं अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सोंठ का पानी इसमें में काफी कारगर साबित होगा। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और खाने की क्रेविंग्स को कम करता है।

ताजे अदरक का पानी

वहीं, ताजे अदरक का पानी सर्दी या खांसी से आपको राहत दिलाने में काफी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं यह आपके दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जिंजरोल से भरपूर होने की वजह से ताजे अदरक का पानी ब्लड वेसल्स को खोलता है, जिससे बेहतर सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है और ब्लड प्रेशर भी कम होता है।

चाय या पानी कौन ज्यादा बेहतर

बात करें अदरक का पानी और अदरक की चाय में से कौन ज्यादा हेल्दी है, तो दोनों की आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। हालांकि, चाय का ज्यादा सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए सभी का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

Scroll to Top