ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के पांच और चेहरों को भी लोकसभा चुनाव के लिए अन्य राज्यों की बागडोर सौंपी

पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पांच और चेहरों को भी लोकसभा चुनाव के लिए अन्य राज्यों की बागडोर सौंपी है जिनमें से तीन राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं। उड़ीसा के कटक जिले के निवासी पांडा दो बार राज्य सभा और दो बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं। वह वर्ष 2000 और 2006 में राज्यसभा तथा बीजू जनता दल के टिकट पर 2009 व 2014 में उड़ीसा की केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2019 में वह भाजपा में शामिल हुए थे।

अमेरिका से की पढ़ाई

इंजीनियरिंग और प्रबंधन की शैक्षिक पृष्ठभूमि वाले पांडा अमेरिका की मिशिगन टेक्नोलाजिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले वह कारपोरेट क्षेत्र में काम कर रहे थे। सादगी पसंद पांडा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विश्वस्त माने जाते हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उड़ीसा से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी थे जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी थे जो अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बैजयंत को पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि पार्टी प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान संभाल चुके पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनाने के बाद अब उन्हें वहां लोकसभा चुनाव का प्रभारी भी बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सदस्य डा.राधा मोहन दास अग्रवाल को कनार्टक का लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके पास केरल और लक्षद्वीप के प्रदेश प्रभारी का भी दायित्व है।

महेंद्र सिंह को एमपी का बनाया गया चुनाव प्रभारी

भाजपा ने योगी सरकार के पहले कार्यकाल में जलशक्ति मंत्री रहे डा.महेन्द्र सिंह को मध्य प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वह 2014 में असम के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रभारी रह चुके हैं।

सिंह त्रिपुरा राज्य के चुनाव प्रभारी रहने के अलावा कई और राज्यों में भी पार्टी के विभिन दायित्वों को संभाल चुके हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में ऊर्जा मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्र नागर को हरियाणा का लोकसभा चुनाव सहप्रभारी बनाया गया है।

Scroll to Top