ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महज तीन दिनों में इस एरियल एक्शन फिल्म ने कमाल का कलेक्शन करते हुए एक जादुई आंकड़ा छुआ

देशभक्ति के जज्बे से भरपूर फाइटर फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कहानी के अलावा ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमेस्ट्री भी एक कारण है, जो चर्चा में बनी हुई है।

सिर चढ़ कर बोल रहा फाइटर का क्रेज

गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही। न सिर्फ डोमेस्टिक कलेक्शन में, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फाइटर का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं। ऐसे में जानेंगे कि दुनियाभर में फिल्म ने इतने दिनों में कितनी उड़ान भरी।

फाइटर की कमाई ने छुआ ये आंकड़ा

इस फिल्म के जरिये पहली बार फैंस को ऋतिक और दीपिका की जोड़ी देखने को मिल रही है। ये फिल्म रोमांस, एक्शन और ड्रामे का भरपूर पैकेज है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 36.04 करोड़ से ओपनिंग ली थी। वहीं, दूसरे दिन 64.57 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया।

फिल्म क्रिटिक मनोबाला के अनुसार, फाइटर के तीसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसका कुल कलेक्शन रिकॉर्ड काबिलेतारीफ है। फिल्म ने थर्ड डे 56.19 करोड़ की कमाई की है। इससे फाइटर मूवी का टोटल कलेक्शन 156.80 करोड़ हो गया है। प्रमोशन के अलावा फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भी जबरदस्त फायदा मिलते दिखा है।

 फाइटर की स्टोरी

फाइटर फिल्म में एयर पायलट की लाइफ दिखाई गई है। स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया (ऋतिक रोशन), स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ (दीपिका पादुकोण) और कैप्टन राकेश जय सिंह (अनिल कपूर) लीड स्टार कास्ट में हैं। ये तीनों आतंक के खिलाफ एयर ड्रैगन बनाने के लिए साथ आते हैं।

कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सुरक्षाबलों पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए और इस हमले को खूंखार आतंकवादी अजहर अख्तर (ऋषभ साहनी) ने अंजाम दिया। भारतीय वायुसेना को आतंकवादियों को इसका मुंहतोड़ जवाब देने की जिम्मेदारी मिली होती है।

Scroll to Top