ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फाइटर के जरिये पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की केमेस्ट्री को स्क्रीन पर देखने का मिला मौका

ऋतिक रोशन  और दीपिका पादुकोण की एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ का जलवा बड़े पर्दे पर कायम है। ओपनिंग डे से लेकर कई दिनों तक मूवी ने ताबड़तोड़ बिजनेस किया। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी और तब से लेकर अब तक करोड़ों में ‘फाइटर’ की कमाई का सिलसिला जारी है।

फाइटर को मिला वीकेंड का फायदा

फाइटर फिल्म शुरुआती हफ्ते में 100 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही। इसके बाद वीक डेज में फिल्म को कम कलेक्शन से काम चलाना पड़ा। ‘फाइटर’ का कलेक्शन दूसरे हफ्ते की शुरुआत से‌ हर दिन काम आंकड़ों के साथ पूरा होता रहा। हालांकि, फिल्म को वीकेंड का फायदा जरूर मिलते दिखा। यही फायदा फिल्म को इस वीकेंड भी मिला।

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर पहले के मुकाबले अच्छा बिजनेस किया। जहां पिछले कुछ दिनों से ‘फाइटर’ की कमाई सिंगल डिजिट में हो रही थी। वहीं,‌ शनिवार को मूवी ने एक बार फिर डबल डिजिट्स में कमाई की।

शनिवार की कमाई में आया उछाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को फिल्म ने 10.5 करोड़ तक का बिजनेस किया। जबकि शुक्रवार को फिल्म का कारोबार 5.75 करोड़ पर आ रुका था। फाइटर मूवी का टोटल कलेक्शन 162.75 करोड़ हो गया है।‌

क्या है फाइटर की कहानी

फाइटर देशभक्ति आधारित एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें भारतीय वायु सेवा के जीवन को दिखाया गया है। फिल्म पुलवामा अटैक के बैकड्राप को लेकर बनाई गई है। यह कहानी है स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया (ऋतिक रोशन), मीनल राठौर (दीपिका पादुकोण) और कप्तान राकेश जयसिंह (अनिल कपूर) की। यह तीनों कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सुरक्षाबलों पर हुए हमले से मारे गए 40 जवानों का बदला आतंकवादी अजहर अख्तर (ऋषभ साहनी) से लेते हैं।

Scroll to Top