ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ज्यादा गैस बनने से हैं परेशान करें उपाय

अगर आपको भी अकसर रहती है गैस की प्रॉब्लम, तो आइए जानते हैं इससे राहत पाने के कुछ घरेलू उपायों के साथ गैस बनाने वाले कुछ अनहेल्दी फूड कॉम्बिनेशन्स के बारे में भी।

गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन्स

स्टार्च और फल

स्टार्च वाले फूड आइटम्स के साथ कभी भी फल खाने की गलती न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि फल तो आसानी से पच जाता है, लेकिन स्टार्च को पचने में वक्त लगता है। जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और पेट में देर तक खाना रहने से उसमें फर्मेंटेशन शुरू हो जाता है। जिससे गैस बनती है।

दूध व ब्रेड

ये फूड कॉम्बिनेशन लगभग सबका फेवरेट और रेडी टू ईट ऑप्शन में शामिल है और सिर्फ ब्रेकफास्ट ही नहीं, इसे कई बार लोग लंच और डिनर में भी खाना पसंद करते हैं, लेकिन ये फूड कॉम्बिनेशन भी गैस और पेट दर्द की वजह बन सकता है। नो डाउट दूध हमारी हड्डियों के लिए जरूरी होता है, लेकिन ब्रेड में मौजूद यीस्ट का साथ मिलने पर इससे सेहत को कोई खास फायदा नहीं होता, उल्टा गैस बनने लगती है।

अनाज और जूस

ब्रेकफास्ट में लोग फिटनेस फ्रीक लोग साबुत अनाज खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप इसके साथ जूस भी पी रहे हैं, तो सावधान क्योंकि ये गैस की वजह बन सकता है। दरअसल अनाज में कार्बोहाइड्रेट होता है और जब ये जूस के साथ मिक्स होता है, तो इससे पाचन के लिए जरूरी एन्जाइम्स की एक्टिविटी धीमी हो जाती है, जिससे खाने के पचने में लंबा वक्त लग जाता है और इस वजह से गैस बनने लगती है। अच्छा होगा आप आधे घंटे बाद जूस पिएं।

पिज्जा और सॉफ्ट ड्रिंक

पिज्जा बच्चों से लेकर बड़ों तक का पसंदीदा जंक फूड है, जिसके साथ लोग अकसर सॉफ्ट ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, लेकिन पेट के लिए ये बिल्कुल भी सही फूड कॉम्बिनेशन नहीं। क्योंकि पिज्जा में बहुत ज्यादा मात्रा में स्टार्च और थोड़ी मात्रा में प्रोटीन्स होते हैं और ये कॉम्बिनेशन पाचन क्रिया को धीमा कर देते हैं। जिससेे गैस की समस्या हो सकती है।

गैस बनने पर इन घरेलू उपचार से पाएं राहत

गैस की समस्या होने पर पानी में आधा चम्मच अजवाइन उबालकर पी लें या फिर अजवाइन को कच्चा ही चबाकर उसके बाद पानी पी लें। दोनों ही उपाय कारगर हैं।

गैस से राहत दिलाने में जीरे का पानी भी है बेहद फायदेमंद।

अगर आप अक्सर ही गैस से परेशान रहते हैं, तो खाने के बाद एक चम्मच अदरक और नींबू का रस मिलाकर खाने से लाभ मिलता है।

खानपान में दही को शामिल कर काफी हद तक गैस की समस्या से दूर रहा जा सकता है।

खाने के आधे-एक घंटे बाद एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या नहीं होती है।

लंच या डिनर के बाद बैठकर मोबाइल, टीवी के सामने न बैठ जाएं, बल्कि पांच से सात मिनट घर, पार्क जहां भी मुमकिन हो, थोड़ी देर जरूर टहलें।

लगातार एक ही जगह पर बैठे रहने से भी गैस की परेशानी हो सकती है। इसलिए काम के बीच ब्रेक लेकर हल्की-फुल्की वॉक करते रहना जरूरी है।

Scroll to Top