ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीठ को चमकाने के लिए एलोवेरा जेल, मसूर दाल और बेसन है बेहद असरदार आजमाएं ये घरेलु उपाय

चेहरे और हाथ के मुकाबले पीठ एकदम अलग ही नजर आती है। अगर आप भी किसी शादी या फंक्शन में बैकलेस ड्रेस या ब्लाउज़ पहनने वाली हैं, तो इन टिप्स की मदद से चमका सकती हैं अपनी पीठ।

पीठ को चमकाने के कारगर घरेलू उपाय

एलोवेरा

पीठ की डार्कनेस को दूर करने में एलोवेरा जेल है बेहद असरदार। इसके लिए एक बाउल में दो चम्मच के लगभग एलोवेरा जेल निकाल लें और इसमें इतनी ही मात्रा में नींबू का रस मिलाएं।

दोनों चीज़ों को अच्छी तरह से फेंटकर मिक्सचर बना लें। इसे पेस्ट से पीठ की मसाज करें। इसे नहाने से पहले इस्तेमाल करें और 10 मिनट बाद नहा लें। रोजाना इस्तेमाल से डार्क स्किन लाइट होने लगेगी।

बेसन

बेसन का इस्तेमाल काफी पहले से स्किन केयर में किया जाता रहा है। स्किन को सॉफ्ट बनाने से लेकर रंगत निखारने तक में बेसन बेहद असरदार है। पीठ को चमकाने के लिए भी बेसन को यूज कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में बेसन, दही, हल्दी और नींबू का रस या गुलाब जल मिलाएं। सारी चीज़ों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे पीठ पर लगाकर अच्छी तरह सूखने दें। इसका इस्तेमाल भी नहाने से पहले करें। कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

मसूर दाल

खाने के साथ ही मसूर दाल स्किन केयर में भी इस्तेमाल की जाती है। इससे आप चेहरे ही नहीं पीठ की रंगत भी सुधार सकते हैं। मसूर दाल को पहले पीसकर पाउडर बना लें। अब एक बाउल में मसूर दाल के साथ दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके प्रभाव को और बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल और दही भी मिला सकते हैं। फिर इसे बैक पर अप्लाई करें और सूखने के बाद हल्की स्क्रबिंग करते हुए धो लें।

Scroll to Top