ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हरदा पटाखा फैक्ट्री के आसपास घरों को पहुंचा बड़ा नुकसान

मध्य प्रदेश के हरदा में मगरधा रोड किनारे बनी पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अबतक 12 लोगों की जानें जा चुकी हैं, जबकि 170 से अधिक घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फैक्ट्री ब्लास्ट के एक दिन के बाद सामने आई तस्वीरों को देख आप ये अनुमान लगा सकते हैं कि हादसा कितना भीषण था। हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

ब्लास्ट की चपेट से इलाके में मौजूद आम के पेड़ भी नहीं बच पाए, जो इस धमाके में पूरी तरह जलकर सूख गए हैं।
फैक्ट्री के आसपास मौजूद खेत में जहां तक नजर जा रही है, सिर्फ मलबा ही दिखाई दे रहा है। टीन की टूटी हुई चादरें, लोहे की रॉड सहित फैक्ट्री के अंदर का अन्य सामान बिखरा पड़ा है।फैक्ट्री ब्लास्ट के कारण एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

फैक्ट्री से सटा हुआ गेहूं का खेत एक मालबे के ढेर में तबदील हो गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के पिकअप वाहन में बारूद भरा हुआ था, जो इस धमाके में तबाह हो गया है। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण टीन, लोहे के पाइप और पटाखे के पैकेट सड़क किनारे बिखरे पड़े हैं।

फैक्ट्री से उड़ कर आए पत्थरों से आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा है। आपको बता दें कि फैक्ट्री में मंगलवार सुबह ब्लास्ट हुआ था। इस दौरान सैकड़ों की तादात में श्रमिक फैक्ट्री में मौजूद थे। इस हादसे में एक दर्जन की मौत हो गई है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज घटनास्थल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह घायलों से भी मुलाकात करेंगे।

 

 

Scroll to Top