ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते एक्टर ने इन फिल्मों के सिक्वेल का बताया सच

सनी देओल ने साल 2023 में गदर 2 के साथ जबरदस्त वापसी की। फिल्म में उनके तारा सिंह के किरदार को दर्शकों ने उतना ही प्यार दिया, जितना 22 साल पहले गदर की रिलीज के वक्त दिया था। इस धमाकेदार कमबैक के बाद से ही फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में जानने के लिए बेताब हैं।

गदर 3 और बॉर्डर 3 पर क्या बोले सनी

सनी देओल ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में गदर 3 और बॉर्डर 2 पर बात की। फिल्म को लेकर लग रही अटकलों पर रिएक्ट करते हुए सनी देओल ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, “जब से गदर रिलीज हुई, तब से दावा किया जा रहा है कि मैं ये पार्ट 2 कर रहा हूं, वो पार्ट 12 कर रहा हूं, अरे कितनी पार्ट 2 कर रहा हूं मैं! हर चीज को लेकर अफवाह उड़ाई जा रही है। मैं खुद अपनी आने वाली फिल्मों की घोषणा करुंगा। लोगों को अटकलें लगाने में मजा आता है।

लाहौर 1947 के लिए कसी कमर

गदर 2 के बाद सनी देओल ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स में लाहौर 1947 का एलान किया है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, “गदर 2 सफल हुई, इसलिए ये फिल्म बन रही हैं। हम पिछले 15- 17 सालों से इस फिल्म से जुड़ें हुए हैं, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी। गदर ने हम सभी के लिए कई सारे दरवाजे खोल दिए है। राज (डायरेक्टर) बहुत टैलेंटेड हैं, उनके पास कई सारे बढ़िया प्रोजेक्ट्स हैं। लोगों ने उन्हें और मुझे साथ में कई सारी फिल्में करते हुए देखा है, अलग-अलग जॉनर की और सभी एक से बढ़कर एक थी। लोगों को मुझे बहुत ज्यादा उम्मीद है, लेकिन अपने इन सब का प्रेशर अपने दिमाग पर नहीं ले रहा हूं।

सनी देओल-राजकुमार संतोषी की हिट जोड़ी

लाहौर 1947 का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। सनी देओल और राजकुमार साथ में पहले घायल और दामिनी जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। एक्टर को दामिनी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Scroll to Top