ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर उनकी ही पार्टी के नेता ने द‍िया ये बड़ा बयान

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता मनोज पांडे का बड़ा बयान सामने आया है। मनोज पांडे ने कहा, “स्वामी प्रसाद जो भी कह रहे हैं, मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। जो व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो चुका है, वह ऐसे ही बोलता रहेगा।

सपा नेता ने कहा क‍ि पार्टी ने उन्हें स्‍वामी प्रसाद मौर्य कई बार कहा है, लेकिन अगर कोई विक्षिप्त व्यक्ति पार्टी का निर्देश नहीं सुन रहा है तो कोई कुछ नहीं कर सकता।

स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म पर विवादास्पद बयान दे चुके हैं। बीते द‍िनों उन्‍होंने अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रत‍िष्‍ठा लेकर भी सवाल उठाया था। हालांक‍ि, अब स्‍वामी प्रसाद के इन बयानों से खुद उनके ही पार्टी के नेताओं ने क‍िनारा क‍िया।

मनोज पांडे स्‍वामी प्रसाद के खि‍लाफ पहले भी चुके हैं बयान

सपा नेता मनोज पांडे इससे पहले भी स्‍वामी प्रसाद के बयानों पर अपनी प्रत‍िक्र‍िया दे चुके हैं। उन्‍होंने कहा था क‍ि अपनी राजनीति को चमकाने के लिए कोई भी नेता धर्म को निशाना न बनाए। सपा सभी धर्मों का सम्मान करती है। हमें किसी भी जाति व धर्म के खिलाफ बोलने का अधिकार नहीं है। सपा नेता आईपी सिंह भी स्वामी प्रसाद मौर्य को घेरते हुए कह चुके हैं क‍ि उन्हें धार्मिक मुद्दों पर हर दिन बोलने से बचना चाहिए।

Scroll to Top