ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इन कामों के बल पर आरजेडी करेगी बीजेपी का मुकाबला

बिहार में सरकार के शक्ति परीक्षण को लेकर लग रही अटकलों के बीच भी राष्ट्रीय जनता दल एक साथ दो मोर्चों पर अपनी लड़ाई को जारी रखने की कोशिश में जुटा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विरोधियों के खिलाफ हमले जारी रखने की हिदायत है तो दूसरी ओर पार्टी के अन्य नेता-कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के अन्य कोषांगों को अब 17 महीने में किए गए कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के निर्देश के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के स्तर पर हुई बैठक में बीते 17 महीने की गठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव की पहल पर हुए कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में यह सहमति बनी जो योजनाएं, कार्यक्रम तेजस्वी यादव की पहल पर शुरू हुए उनका घर-घर बखान किया जाएगा।

पार्टी के जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के नेता संबंधित कार्यों के साथ प्रखंड से लेकर पंचायत तक एक-एक घर में जाएंगे और उन्हें बीते 17 महीने में महागठबंधन की सरकार के नेतृत्व में किए गए प्रमुख 17 कामों का ब्योरा देंगे।

इन कामों के बल पर आरजेडी करेगी बीजेपी का मुकाबला

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने जिन कामों को प्रचार के लिए सूचीबद्ध किया है उनमें चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, 94.35 लाख गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपये दिलाने की पहल करना, 35.42 लाख परिवारों को आवास निर्माण के लिए 1.20 रुपये दिलाना, देश में प्रथम बार जाति आधारित गणना करना।

आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया जाना, वर्षों से लंबित मांग, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देना, स्वास्थ्य सेवा में सुधार किया जाना तथा 1.35 लाख से अधिक पदों पर स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली प्रक्रिया को अंतिम चरण तक पहुंचाना शामिल हैं।

इनके अलावा शहरों में वाटर ड्रेनेज व्यवस्था के प्रविधान करना, खेलों में मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना लागू किया जाना, विकास मित्र, टोला सेवक, शिक्षा मित्र और तालीमी मरकज का मानदेय बढ़ाना, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, और पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने जैसे कुछ प्रमुख कार्य हैं। सूत्रों ने बताया प्रचार की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। विधानसभा में शक्ति परीक्षण के बाद राजद नेता जिलों के लिए कूच करेंगे और 17 महीने में 17 कामों का लेखा-लेखा जनता के बीच रखेंगे।

Scroll to Top