ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अनिल कपूर ने शेयर किया कागज 2 का ट्रेलर

फिल्म कागज 2 का बेहतरीन ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म है। दिवंगत एक्टर को अंतिम बार बड़े पर्दे पर देखने को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

इसके साथ ही सतीश के जिगरी दोस्त एक्टर अनिल कपूर भी कागज 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर अनिल ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है और अपने दोस्त को याद करते हुए बड़ी बात लिखी है।

अनिल कपूर ने शेयर किया कागज 2 का ट्रेलर

फिल्म कागज 2 को लेकर लंबे समय से सुर्खियां बनी हुई हैं। अनुपम खेर और सतीश कौशिक काी इस मूवी को लेकर फैंस में काफी हाइप बनी हुई है। कागज 2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अनिल कपूर ने इसे अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। अनिल ने ट्रेलर को साझा करते हुए लिखा है-

मेरे प्रिय मित्र की ये आखिरी फिल्म बहुत ज्यादा स्पेशल है। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो उन्हें अंतिम बार बड़े पर्दे पर परफॉर्म करते हुए देखूंगा। ये सिर्फ मुद्दा नहीं, बल्कि इमोशन हैं। इस तरह से अनिल ने अपने दोस्त की इस लास्ट फिल्म को लेकर दिल की बात लिखी है।

बता दें कि अनिल कपूर, सतीश कौशिक और अनुपम खेर की यारी जगजाहिर है, लेकिन बीते साल सतीश के निधन के बाद से इन तीन दोस्तों की तिकड़ी टूट गई। सतीश के निधन के दौरान अनिल और अनुपम को अपने दोस्त की मौत के गम में रोते हुए भी देखा गया था।

कब रिलीज होगी कागज 2

एक्टर ही नहीं बतौर लेखक भी सतीश कौशिक ने कागज 2 को तैयार किया। इस मूवी की रिलीज डेट की तरफ गौर किया जाए तो 1 मार्च 2024 को डायरेक्टर वीके प्रकाश की ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Scroll to Top