ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पेट और कमर पर जमी चर्बी को कम करने के लिए करें ये उपाय

पेट और कमर पर जमी चर्बी देखने में तो खराब लगती ही है साथ ही ये सेहत संबंधी कई बीमारियों की भी वजह बन सकती है। वैसे आपको बता दें फैट शरीर के अंदरुनी अंगों पर भी जमा हो सकता है।

आंत विसरल फैट

आंतों में जमे फैट को विसरल फैट के नाम से जाना जाता है। यह फैट बॉडी के सेंटर प्वाइंट पर खासतौर से देखने को मिलता है। इसके अलावा यह हार्ट, लंग्स, लीवर और शरीर के दूसरे अंदरूनी अंगों पर भी जमा होने लगता है। जिस वजह से इसे हिडन फैट भी कहा जाता है।दरूनी अंगों पर जमा होने वाले फैट से हृदय संबंधी समस्याओं, हाई कोलेस्ट्रॉल, टाइप 2 डायबिटीज, अल्जाइमर होने का खतरा बढ़ जाता है।

शरीर पर जमी अतिरिक्त चर्बी सेहत के लिए हानिकारक होती है। इससे कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विसरल फैट को बिना दवाइयों के कुछ आसान उपायों की मदद से आसानी से कम किया जा सकता है।

विसरल फैट बढ़ने के कारण

शरीर में बढ़ने वाले विसरल फैट की सबसे बड़ी वजह फिजिकल एक्टिविटी की कमी होती है। दूसरी वजह जेनेटिक्स है। तीसरी वजह महिलाओं से जुड़ी हुई है। बढ़ती उम्र में मेनोपॉज के बाद बॉडी फैट गेन करने लगती है। कमर और पेट के आसपास सबसे ज्यादा फैट नजर आता है।

विसरल फैट से होने वाले खतरे

  1. हाई ब्लड प्रेशर
  2.  टाइप 2 डायबिटीज
  3. अल्जाइमर
  4.  हार्ट अटैक

विसरल फैट से छुटकारा पाने के उपाय

विसरल फैट कम करने का सबसे असरदार उपाय है रोजाना कुछ देर की एक्सरसाइज। हफ्ते में चार से पांच दिन जरूर एक्सरसाइज के लिए निकालें। कार्डियो से लेकर वेट ट्रेनिंग, एब्स एक्सरसाइजेस की मदद से बॉडी तो शेप में आ ही जाएगी साथ ही अंदरूनी अंगों पर जमा फैट भी कम होने लगता है।

ईजी टू डाइजेस्ट फूड खाएं

आंतों पर जमी चर्बी से जल्द छुटकारा पाने के लिए खानपान में ऐसी चीज़ों को शामिल करें, जो आसानी से पच जाती हैं। इसमें खिचड़ी, सूप, सलाद जैसी चीज़ों को शामिल करें।

रिफाइंड शुगर बंद कर दें

शरीर के अंदरूनी अंगों पर जमी जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए डाइट से रिफाइंड शुगर को आउट कर दें। इनकी जगह नेचुरल शुगर का इस्तेमाल करें। जिसके लिए शहद और गुड़ बेस्ट ऑप्शन्स हैं। जो नेचुरल होने के साथ ही कई तरह के पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं।

शराब पीना अवॉयड करें

रोजाना शराब पीने की आदत सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की वजह बन सकती है। फैटी लीवर के साथ ही इससे शरीर में विसरल फैट भी बढ़ने लगता है। इसे कम करने के लिए शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें।

पर्याप्त नींद लेना है बहुत जरूरी

नींद की कमी से सिर्फ मूड ही चिड़चिड़ा नहीं रहता, बल्कि इससे वजन भी तेजी से बढ़ता है। हेल्दी बने रहने के लिए एक्सपर्ट्स रोजाना 7 से 8 घंटे नींद लेने की सलाह देते हैं। पर्याप्त नींद लेने से विसरल फैट को भी कम करने में मदद मिलती है।

Scroll to Top