ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र आज रहा हंगामेदार

पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र आज हंगामेदार रहा। आज सदन में संदेशखाली मुद्दा उठाने के बाद विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और अग्निमित्रा पॉल सहित छह भाजपा विधायकों को विधानसभा के शेष सत्र से निलंबित कर दिया गया।

भाजपा नेताओं पर “विधानसभा के अंदर अनियंत्रित और अव्यवस्थित व्यवहार” करने पर ये कार्रवाई हुई है। उन्हें राज्य विधानसभा के नियम 348 के तहत निलंबित किया गया है। यह प्रस्ताव पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री सोवन्देब चट्टोपाध्याय द्वारा पेश किया गया और अध्यक्ष द्वारा सदन के समक्ष रखा गया और प्रस्ताव पारित हो गया।

निलंबन के बाद विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि भाजपा महिलाओं के सम्मान के लिए आवाज उठाती रहेगी।

भाजपा विधायकों ने सदन में किया था प्रदर्शन

अधिकारी के अलावा, अग्निमित्र पाल, मिहिर गोस्वामी, बंकिम घोष, तापसी मंडल और शंकर घोष को मौजूदा सत्र के शेष भाग या 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। प्रश्नकाल की शुरुआत से ही भाजपा विधायकों ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में मौजूदा अशांति को लेकर टीएमसी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी, जो एक बड़े राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गया।

भाजपा विधायक सदन के पटल पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे, जिससे विधानसभा के अंदर हंगामा हो गया।इसके बाद स्पीकर बिमान बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस विधायक शोभनदेब चटर्जी को भाजपा विधायकों के निलंबन के लिए प्रस्ताव लाने की अनुमति दी।

टीएमसी नेता पर महिलाओं से उत्पीड़न का है आरोप

संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पिछले कुछ दिनों में विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि स्थानीय टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके “गिरोह” ने उनका यौन उत्पीड़न करने के अलावा, जमीन के बड़े हिस्से पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया।

उन्होंने शाजहान की गिरफ्तारी की मांग की, जो पिछले महीने से फरार चल रहे हैं। कथित राशन घोटाले में उसके घर पर छापा मारने गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था।

Scroll to Top