ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आज बीजेपी में शामिल होंगे अशोक चव्हाण, मिल सकता है ये बड़ा पद

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार (12 फरवरी) को कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि आज (13 फरवरी) को अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल में शामिल हो सकते हैं। अशोक चव्हाण के कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। सोमवार को खबर सामने आई थी कि वह जल्दी ही भाजपा में शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

फडणवीस ने अशोक चव्हाण को लेकर क्या कहा

अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़े जाने पर भाजपा के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अन्य दलों के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। आगे-आगे देखिए, होता है क्या। कहा जा रहा है कि अशोक चव्हाण समर्थक कई विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट या राकांपा अजीत गुट में जाने को तैयार बैठे हैं।

भाजपा की मराठवाड़ा क्षेत्र में बढ़ेगी ताकत

बता दें कि मराठवाड़ा क्षेत्र में अशोक चव्हाण की जबरदस्त ताकत है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अगर वो भाजपा का दामन थाम लेते हैं तो यह महाराष्ट्र में भाजपा और भी ताकतवर हो सकती है। जानकारी ये भी सामने आ रही है कि भाजपा उन्हें बतौर सांसद राज्यसभा भेज सकती है। अमरावती से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया है कि 10 से 15 विधायक अशोक चव्हाण के संपर्क में हैं।

अशोक चव्हाण के राजनीतिक करियर पर एक नजर

अशोक चव्हाण 1986 से 1995 तक महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और महासचिव थे। उन्होंने 1999 से शुरू होकर मई 2014 तक तीन कार्यकाल के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में कार्य किया।

उन्होंने 8 दिसंबर 2008 से लेकर 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।। 9 नवंबर 2010 को कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों पर पद से इस्तीफा देने के लिए कहा।

2014 के आम चुनावों में चव्हाण नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए, लेकिन 2019 में भाजपा के प्रताप पाटिल चिखलीकर से सीट हार गए। वह महाराष्ट्र में कांग्रेस की नैया छोड़ने वाला तीसरा बड़ा नाम हैं। सबसे पहले जाने वाले थे दक्षिण मुंबई के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा, उनके बाद पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी थे।

Scroll to Top