ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विद्या बालन के बाद अक्षय कुमार की भूल भुलैया 3 में एंट्री

सुपर हिट फ्रेंचाइजी ‘भूल भुलैया’ चर्चा में बनी हुई है। दो हिट के बाद मेकर्स अब तीसरे पार्ट की तैयारी कर हे हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 3’ पर मुहर लगा दी। उन्होंने जानकारी दी कि इस बार फिल्म में उनके साथ मंजुलिका यानी विद्या बालन भी होगी। वहीं, अब ‘भूल भुलैया 3′ में अक्षय कुमार की एंट्री को लेकर अपडेट सामने आई है।

भूल भुलैया’ की पहली कड़ी साल 2007 में आई थी। फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन ने लीड रोल निभाया था। ऐसे में फिल्म के तीसरे पार्ट में एक बार दोनों को देखना फैंस के लिए खास होगा, अगर कास्टिंग हुई तो।

अक्षय के साथ काम करना चाहते हैं डायरेक्टर

भूल भुलैया 3 में रुह बाबा यानी कार्तिक आर्यन के साथ मंजुलिका विद्या बालन की एंट्री कन्फर्म हो गई। इस जोड़ी के साथ अक्षय कुमार नजर नहीं आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने खुलासा किया है कि वो खिलाड़ी कुमार के साथ काम तो करना चाहते हैं, लेकिन फिल्म में उनके लिए कुछ है नहीं।

क्या अक्षय होंगे शामिल 

अनीस बज्मी ने कहा, “नहीं, अक्षय कुमार, ‘भूल भुलैया 3’ का हिस्सा नहीं हैं। मैं उनके साथ काम करने के लिए मर रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से, मैं ऐसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बना पाया हूं जहां हम साथ काम कर सकें। भविष्य में हम जरूर साथ काम करेंगे। डायरेक्टर ने ये भी बताया कि कहा कि ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू होगी और पहला दिन 10 मार्च है। हालांकि, उन्होंने अभी तारीख फाइनल नहीं किया है।

फिल्म में विद्या की एंट्री

भूल भुलैया 3 में विद्या बालन के साथ काम करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, “विद्या ने मेरी फिल्म थैंक यू में 3 दिन का रोल करने के लिए तैयार हो गई थी। मुझे याद है मैंने उसे फोन किया था और उसने अपनी सहमति देने में देर नहीं लगाई। मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मैं उनकी इस बात को कभी नहीं भूल सकता। ये सब वहीं से शुरू हुआ और आज मैं यहां हूं, सेट पर जाने के लिए तैयार हूं।

 

Scroll to Top