ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बसंत पंचमी व्रत के नियम का पालन करने से पूजा होती है सफल

बसंत पंचमी से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। मान्यता के अनुसार इस तिथि पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन बसंत पंचमी का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और व्रत करने का विधान है।

इस दिन व्रत के दौरान भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से पूजा सफल नहीं होती है और मां सरस्वती नाराज हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी व्रत में किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

बसंत पंचमी व्रत के नियम 

बसंत पंचमी व्रत के दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। मान्यता के अनुसार, मां सरस्वती को पीला रंग बेहद प्रिय है। इस दिन काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। क्योंकि काला रंग अशुभ माना जाता है।

अगर आप बसंत पंचमी का व्रत कर रहे हैं, तो मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद ही कुछ ग्रहण करें। पूजा करने से पहले कुछ खाने से व्रत का पुण्य नष्ट हो जाता है।

इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन मांस और शराब का सेवन न करें और किसी भी तरह का नशा न करें।

इस दिन आप स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखें।

बसंत पंचमी व्रत के दौरान भूलकर भी गलत वाणी नहीं बोलनी चाहिए। क्योंकि मां सरस्वती को वाणी की देवी माना गया है।

इस दिन महिलाओं और बुजर्गों को परेशान न करें।

बसंत पंचमी व्रत का पारण करने से पहले मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। उनका प्रिय फल बेर या मीठे पीले चावल ग्रहण कर व्रत खोलना चाहिए।

Scroll to Top