ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही ये बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर कई सवालों के जवाब दिए। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी तो फिलहाल मैंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैंने फिलहाल राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया है। अब गेंद राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के पाले में है। मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगली कार्रवाई के बाद ही मैं अपना अगला निर्णय लूंगा।

शालिग्राम की पूजा को लेकर मौर्य ने कही ये बात

शालिग्राम की पूजा को लेकर स्वामी प्रसाद ने कहा कि हमारा संविधान पूजा-पाठ का अधिकार देता है। हिंदू, मुस्लिम,सिख, ईसाई, बौद्ध और पारसी सभी को अपने-अपने धर्मों को मानने का अधिकार है। ये अधिकार हमारे संविधान ने दिया है और मैं भी यही मानता हूं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं अखिलेश यादव की पूजा पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहता।

कल दिया था इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा से राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए दी थी। उन्होंने पोस्ट के जरिए सपा मुखिया अखिलेश यादव और पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को भी टैग किया था।

Scroll to Top