ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हनुमान का किरदार नहीं निभाएंगे यश

केजीएफ चैप्टर 1′ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में कर चुके साउथ सुपरस्टार यश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। यश जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाले हैं। साथ ही ऐसा बताया जा रहा है कि उनका नाम नितेश तिवारी की रामायण में रावण की भूमिका के लिए भी लगभग फाइनल हो गया है।

वहीं, कुछ दिन पहले यश को लेकर यह खबर सामने आई थी कि वह लुगु सुपरहीरो फिल्म हनु मैन के सीक्वल में भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अब उनकी टीम ने अब इस पर अपना बयान दिया है।

नहीं निभाएंगे हनुमान का किरदार

टेल्ली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि हनु मैन के सीक्वल जय हनुमान के लिए मेकर्स ने हनुमान के रोल के लिए यश से संपर्क साधा है। हालांकि, अब न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, यश की टीम के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि खबरें निराधार और झूठी हैं।

यश द्वारा हनुमान की भूमिका निभाने की अफवाहों के बारे में बोलते हुए, उनकी टीम के एक सूत्र ने बताया कि ‘रिपोर्ट में कोई सच्चाई नहीं है, वह ऐसी किसी भूमिका पर विचार नहीं कर रहे हैं। रॉकिंग स्टार यश अपनी प्रत्येक फिल्म में बहुत समय और विचार लगाते हैं और फिलहाल वह पूरी तरह से टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में व्यस्त हैं’।
बता दें कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ अगले साल 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी।

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म में यश के अपोजिट मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकती हैं। यश के फैंस कन्नड़ के रॉकिंग स्टार की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर ही पहले ही काफी एक्साइटेड हैं और अब इस मूवी के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Scroll to Top