ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्राणायाम शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए होता है काफी फायदेमंद

प्राणायाम करने से सेहत के लिहाज से कई फायदे मिलते हैं, जिसकी वजह से योग में इसका काफी महत्व है। इससे मिलने फायदों की वजह से पश्चिमी सभ्यताएं भी इसे धीरे-धीरे अपना रही हैं। आइए जानते हैं, रोज प्राणायाम करना कैसे आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

बेहतर नींद

आजकल की भाग-दौड़ वाली लाइफ में चैन से सोना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। नींद पूरी न होने की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जिनका खामियाजा आगे चलकर उठाना पड़ सकता है। प्राणायाम इस परेशानी को दूर करने में मदद करता है। प्राणायाम करने से शरीर रिलैक्स होता है, जिससे नींद अच्छी आती है। इसलिए रोज 5 मिनट प्राणायाम करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

प्राणायाम करने से फेफड़ों को मजबूत बनाने में काफी मदद मिलती है। प्राणायाम करते समय गहरी, लंबी सांसे लेनी होती हैं, जिससे फेफड़ों में मौजूद हर एलवियोली तक ऑक्सीजन पहुंतचा है और फेफड़े के मसल्स भी मजबूत बनते हैं। इसलिए हेल्दी लंग्स के लिए प्राणायाम करना काफी फायदेमंद होता है।

ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा होता है। ब्लड प्रेशर अधिक होने की वजह से और भी कई समस्याएं हो सकती हैं। इस कारण से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में करना काफी जरूरी होता है। प्राणायाम करने से बॉडी रिलैक्स होती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।

स्ट्रेस कम करने में सहायता

लाइफस्टाइल की कई आदतों की वजह से कई लोगों के साथ स्ट्रेस बढ़ने की समस्या होती है। इस कारण से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। तनाव कम करने में प्राणायाम काफी मददगार होता है। इसकी मदद से नर्वस सिस्टम काफी रिलैक्स होता है, जिससे तनाव कम करने में मदद मिलती है।

मेंटल हेल्थ के लिए लाभदायक

प्राणायाम करते वक्त सारा ध्यान अपनी सांसों पर लगाना होता है। इसलिए इस दौरान आप अपनी सांसों के लिए ज्यादा अवेयर होते हैं, जिस कारण से माइंडफुलनेस बढ़ाने में मदद मिलती है। यह एक प्रकार से मेडिटेट करने का तरीका भी होता है, जो मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

Scroll to Top