ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत बंद के चलते पुलिस ने की बैरिकेडिंग तो मजनू का टीला के पास लगा जाम

किसान संगठनों समेत तमाम केंद्रीय यूनियनों ने आज देशभर में भारत बंद का आह्वान किया है। इसी के चलते शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में खास अलर्ट जारी है। तमाम शहरों में पुलिस ने अपने-अपने स्तर पर इसे लेकर तैयारियां की हैं।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रेंग रहे वाहन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पुलिस सुरक्षा सख्त होने के चलते वाहन बहुत धीमी गति से चल रहे हैं।

गाजियाबाद में ट्रैफिक सामान्य

गाजियाबाद के साहिबाबाद में यूपी गेट पर एनएच नौ और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है।

गुरुग्राम में ग्रामीण भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट

गुरुग्राम में ग्रामीण भारत बंद को लेकर सुबह से ही गुरुग्राम पुलिस अलर्ट है। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति जबरन दुकानों को बंद कराता पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में सुबह 11 बजे कमला नेहरू पार्क में सभा कर मार्च निकाला जाएगा। वहीं पीएम मोदी की रेवाड़ी में होने वाली रैली में जाने के लिए भी बड़ी संख्या में नेताओं की गाड़ियां शहर की सड़कों से गुजरेंगी।

इससे यातायात का दबाव बढ़ सकता है। यातायात सुचारू और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

फरीदाबाद

केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा भारत बंद के आह्वान को लेकर पूरे शहर में पुलिस ने की नाकाबंदी। 12 विशेष नाके लगाए गए हैं। किसान संगठनों के दिल्ली कूच के बाद आज भारत बंद के आह्वान को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

सरकारी कार्यालय के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। इसलिए आमजन आज सरकारी कार्यालय को रुख न करें तो बेहतर रहेगा। हरियाणा रोडवेज बस की सेवा भी प्रभावित रहेंगी।

जिला उपयुक्त में जिले में धारा 144 लागू कर दी है और ड्यूटी मजिस्ट्रेट कर दिए गए हैं। तैनात किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में हर हालत पर नजर‌ नजर रखी जाएगी।

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने बताया कि भारत बंद एवं वर्तमान में चल रहे किसान संगठनों के दिल्ली कूच में शरारती तत्वों द्वारा भीड़ में शामिल होकर कानून एवं यातायात की स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की गई तो सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी। इनके मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा व कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखना के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ने दिए ये दिशा-निर्देश

इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रबंधक व चौकी इचांर्जों को अपने-अपने एरिया में किसान नेताओं व किसान संगठनों से कोऑर्डिनेशन मीटिंग करके शांति बनाए रखने व कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को न बिगड़ने देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा फरीदाबाद पुलिस की भी विभिन्न किसान संगठनों, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व आमजन से अपील है कि सभी को शांतिपूर्वक अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। इसलिए सभी शांतिपूर्वक ढंग से अपनी बात रखें।

कानून अपने हाथ में ना लें। किसी भी प्रकार की निजी व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाएं। आपस में भाईचारा बनाकर रखें और फरीदाबाद पुलिस का सहयोग करें।

हरियाणा रोडवेज कर्मियों ने किया बसों का चक्का जाम

किसानों के भारत बंद में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी शामिल हो गए हैं और उन्होंने बसों का चक्का जाम कर दिया है। लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। पटवारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है।

जबकि डेढ़ महीने की हड़ताल के बाद पटवारी काम पर लौटे हैं। इसे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर कदम उठाए हैं।

नूंह में सुबह-सुबह नहीं दिखा बंद का असर

नूंह में ग्रामीण भारत बंद का अभी तक असर नहीं दिखा है। सुबह चलने वाली बसें समय से चलीं। प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसान मोर्चा की घोषणा के बाद भी किसान अपने खेतों पर जाकर काम करते नजर आए। किसान नेताओं ने दावा किया था कि ग्रामीण भारत बंद के चलते किसान खेतों पर नहीं जाएंगे। बिजली निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी धरना दे रहे हैं।

Scroll to Top