ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दंगे फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

शैतान और वजीर जैसी कई फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड निर्देशक बिजॉय नांबियर एक और नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम दंगे है। इस मूवी में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट जैसे फिल्म अभिनेता अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।
बीते दिनों से इस मूवी का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है, इस बीच शुक्रवार को दंगे का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। खास बात ये है कि इस ट्रेलर को सुपरस्टार जॉन अब्राहम ने लॉन्च किया है। आइए एक नजर दंगे के इस ट्रेलर पर डालते हैं।

दंगे का ट्रेलर

पिछले दिनों एक्टर हर्षवर्धन राणे ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस को ये अंदाजा लग गया था कि आने वाले समय में हर्षवर्धन राणे एक्शन अवतार में दिखने वाले हैं। इस पोस्टर में एक्टर एहान भट्ट की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा। इस बीच अब दंगे फिल्म का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है।

दंगे मूवी के इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको मालूम पड़ेगा कि ये फिल्म कॉलेज के दो गुटों के बीच की तनातनी की कहानी है। कॉलेज फेस्टिवल के दौरान कैसे हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट का सामना-सामना होता है और फिर इनके बीच होता घमासान भी इस मूवी को दिलचस्प बनाता नजर आ रहा है। कुल मिलाकार जाए तो दंगे का ये ट्रेलर काफी फाडू है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट के अलावा आपको इस मूवी में कबीर सिंह फिल्म फेम निकिता दत्ता, वेब सीरीज गन्स एंड गुलाब्स की टीजे भानू लीड रोल में देखने को मिले जाएंगी।

कब रिलीज होगी हर्षवर्धन राणे की दंगे

फिल्म सनम तेरी कसम से अपनी खास पहचान बनाने वाले कलाकार हर्षवर्धन राणे यूथ के काफी फेवरेट माने जाते हैं। दंगे के ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। गौर करें दंगे की रिलीज डेट की तरफ तो 1 मार्च 2024 को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज जाएगी।

Scroll to Top