ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

झारखंड में कहीं BJP न कर दे खेला कांग्रेस विधायकों की नाराजगी से आलाकमान सतर्क

अपने नेताओं के पार्टी छोड़ने से हलकान कांग्रेस हाईकमान को झारखंड में उसके 12 विधायकों के विद्रोही तेवरों ने और परेशान कर दिया है। पार्टी की चौतरफा चुनौतियों के बीच झारखंड की नवगठित चंपई सोरेन सरकार में शामिल नहीं किए जाने से नाराज इन विधायकों के असंतोष के तेवरों को थामना सूबे में राजनीतिक स्थिरता के लिहाज से अहम है।

इसलिए विधायकों के असंतोष की गंभीरता को भांपते हुए कांग्रेस ने अपने रणनीतिकारों को तत्काल इस नाराजगी को संकट में तब्दील होने से रोकने के लिए लगा दिया है।

पार्टी हाईकमान की ओर से झारखंड के प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर को विधायकों से सीधे और निरंतर संवाद करने का विशेष निर्देश दिया गया है। झारखंड में विधायकों की नाराजगी से बढ़ी चिंता की सबसे बड़ी वजह सूबे में भाजपा की सियासी मौके की तलाश पर लगी निगाहें हैं।

विधायकों के तेवरों का समाधान निकालने से जुड़े पाटी के एक रणनीतिकार ने कहा भी कि झारखंड में हेमंत सोरेन को हटाने के बाद भी राजनीतिक बाजी पलटने में नाकाम रही भाजपा को अब मौका देना आत्मघाती होगा।

खासकर यह देखते हुए कि जेल जाने के बावजूद हेमंत ने चंपई सोरेन को आगे कर झामुमो में किसी तरह की अंदरूनी उथल-पुथल की गुंजाइश बंद कर दी। ऐसे में सूबे की सरकार की स्थिरता ही नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष की लड़ाई को मजबूत करने का पूरा दारोमदार कांग्रेस पर है।

खरगे ने भी विधायकों के असंतोष की आवाज का संज्ञान लिया

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विधायकों के असंतोष की आवाज का संज्ञान लिया है और इसीलिए पार्टी के कुछ रणनीतिकारों को समझाने-बुझाने के साथ उनकी शिकायतें दूर करने का रास्ता निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जाहिर तौर पर झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर की इसमें केंद्रीय भूमिका है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी झारखंड के घटनाक्रमों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। दरअसल कांग्रेस के इन 12 विधायकों ने अपना एक समूह बनाकर यह मांग की थी कि नई सरकार में पार्टी के नए चेहरों को मंत्री बनाया जाए।

Scroll to Top