ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आशिकी 3 को लेकर चर्चा में कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी अपकमिंग मूवी के अपडेट से जुड़ी जानकारी के लिए टकटकी लगाए रहते हैं। बी टाउन के मोस्ट हैंडसम बैचलर कार्तिक आर्यन की झोली में कुछ इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें फेमस रोमांटिक फ्रेंचाइजी ‘आशिकी’ का सीक्वल शामिल है।

आशिकी 3 को लेकर आई अपडेट

आशिकी 3 मूवी को लेकर अब तक की अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए तृप्ति डिमरी से लेकर सारा अली खान तक (Sara Ali Khan) का नाम सामने आ चुका है। हालांकि, मेकर्स ने किसी भी एक्ट्रेस का नाम कार्तिक आर्यन के अपोजिट कंफर्म नहीं किया है। इस बीच फिल्म के टाइटल में बदलाव होने की खबर सामने आई है। ऐसी चर्चा है कि ‘आशिकी’ के नेक्स्ट इंस्टॉलमेंट को ‘आशिकी 3’ के नाम से नहीं जाना जाएगा।

इस टाइटल से रिलीज होगी फिल्म

हाल ही में सामने आई जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, कहां गया है कि ‘आशिकी 3’ के नाम में बदलाव किया गया है। इस फिल्म को ‘तू आशिकी है’ के नाम से रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी मेकर्स का ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है। भट्ट कैंप की फेमस फ्रेंचाइजी इस फिल्म को अनुराग बसु डायरेक्ट करेंगे।‌

कार्तिक आर्यन वर्कफ्रंट

साल 2022 कार्तिक आर्यन के लिए ‘सोने पर सुहागा’ जैसा साबित हुआ। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए। कार्तिक को इस मूवी के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। वहीं, अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी रिलीज किया जाएगा।

कार्तिक ने कुछ दिनों पहले फिल्म की रिलीज के साथ ही विद्या बालन (Vidya Balan) की वापसी की बात भी कंफर्म की थी। ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। इन दो फिल्मों के अलावा कार्तिक के पास कबीर खान की ‘चंदू चैंपियन’ भी है।

Scroll to Top