ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ऊर्जा निगम के ठेकेदार से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार

काजमाबाद गून के रहने वाले ऊर्जा निगम के ठेकेदार दीपक राणा से 25 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं देने पर उनके घर पर हत्या का ऐलान कर दिया था।

ब्रिजेश प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहा है। एक जनवरी को काजमाबाद गून के रहने वाले ब्रिजेश ने गांव के ही ऊर्जा निगम के ठेकेदार दीपक राणा से 25 लाख की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर घर पर ही हत्या करने की धमकी दी थी। दीपक राणा की तरफ से ब्रिजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

एग्रीमेंट के तौर पर ली रकम

पुलिस जांच में सामने आया कि ब्रिजेश ने काजमाबाद गून के रहने वाले संतबीर सिंह को अपनी जमीन बेच दी थी। एग्रीमेंट के तौर पर 80 लाख की रकम ली गई थी। उसके बाद ब्रिजेश ने उक्त जमीन को 12 लाख रुपये बीघा के रेट से बढ़ाकर दूसरे व्यक्ति को बेच दी, जिस पर गांव में दीपक राणा के घर पर पंचायत हुई।

पंचायत में गांव के जिम्मेदार लोगों ने ब्रिजेश पर 80 लाख की रकम पर 19 लाख का ब्याज लगाकर वापस लौटाने के आदेश दिए। ब्रिजेश ने उक्त रकम संतबीर को वापस लौटा दी। उसके बाद ब्रिजेश का कहना था कि दीपक राणा ने ही उन पर ब्याज लगवाया था। उक्त रकम वापस मांगने गया था। थाना प्रभारी जयकरण का कहना है कि आरोपित ब्रिजेश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

समरगार्डन से युवक का अपहरण बंधक बनाकर पीटा

लिसाड़ी गेट के समर गार्डन निवासी मौ. सलीम पुत्र इदरीश सुबह अपने पिता को आफिस से लेने गया था। जब वह अंजुम पैलेस के पास पहुंचा तभी एक गैराज मालिक व उसके तीन कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। आरोपित उसकी पत्नी को आते-जाते छेड़ते थे। चारों आरोपितों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

आरोपित उसे उठाकर एक आरा मशीन पर ले गए। यहां उसको एक कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। मोबाइल भी तोड़ दिया गया। किसी तरह बचकर वह यहां से भागा। थाने पर सलीम ने आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Scroll to Top