ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा से तोड़े सारे नाते, पार्टी के बाद अब MLC भी छोड़ी

लोकसभा चुनाव से पहले ही उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल मचा है। कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधानपरिषद की सदस्या से भी इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्र लिखा और इसी के साथ MLC भी छोड़ दी है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्र में लिखा कि मैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर निर्वाचित हुआ हूं, चूंकि मैंने समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है, इसलिए नैतिकता के आधार पर विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।

अखिलेश के नाम लिखी चिट्ठी

स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नाम एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि आपके नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ, लेकिन 12 फरवरी 2024 को हुई बातचीत और 13 फरवरी को भेजी गई चिट्ठी पर बातचीत की पहल नहीं करने के फलस्वरुप मैं समाजवादी पार्टी की प्राथमित सदस्य से भी त्याग-पत्र दे रहा हूं।

Scroll to Top