ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नहीं रहे सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन

भारत के दिग्गज वकीलों में से एक फली एस नरीमन का निधन हो गया है। उन्होंने आज (21 फरवरी) 95 की उम्र में अंतिम सांस ली।

उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार के दौरान वो एडिशनल सॉलिसिटर जनरल रहे। फली नरीमन ने कई ऐतिहासिक मामलों में बहस की, जिसमें राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग का प्रसिद्ध मामला भी शामिल था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।

10 जनवरी, 1929 को जन्मे नरीमन ने 1972 और 1975 के बीच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान इस पद से इस्तीफा दे दिया। फली नरीमन को जनवरी 1991 में पद्म भूषण मिला और 2007 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे रोहिंटन नरीमन, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश थे।

वे एक लिविंग लीजेंड थे: अभिषेक मनु सिंघवी

उनके निधन शोक प्रकट करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने एक्स पर लिखा,” वे एक लिविंग लीजेंड थे, जिन्हें कानून और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग हमेशा याद करेंगे। अपनी उपलब्धियों के अलावा, वह अपने सिद्धांतों पर अटल रहे।”

Scroll to Top