ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने मोहम्मद अली जिन्ना का किया जिक्र

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर मोहम्मद अली जिन्ना को ‘साहब’ कहकर संबोधित किया है।

कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करने गुना पहुचे थे। कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान वो ब्रिटिश शासन की बातें कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह और अशफाक उल्ला को साथ फांसी दी गई। उस समय कभी हिंदू मुस्लिम के भेदभाव नहीं था, लेकिन अंग्रेजों ने फूट डालो राज करो को अपना राजनीतिक हथियार बनाया।

जब जिन्ना को साहब कह गए दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, अंग्रेजों ने हिंदू मुस्लिम के बीच दरार पैदा कर दी। मुस्लिम लीग, जमान ए इस्लाम, हिंदू महासभा का गठन किया गया, जिससे सभी आपसे में लड़ते रहें। उन्होंने आगे कहा, ‘जिन्ना साहब’ ने अंग्रेजों के खिलाफ कभी आंदोलन नहीं किया। न ही जमात ए इस्लाम ने किया। जमात ए उलेमा ने जरूर आंदोलन छेड़ा था, जिसके चलते मदनी साहब जेल गए थे।

उन्होंने आगे कहा, सावरकर साहब उस समय जेल में थे। सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांग ली थी, लेकिन मदनी ने माफी नहीं मांगी।

कांग्रेस नेता ने एक बार फिर की मतपत्र की वकालत

वहीं, दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर मतपत्र से चुनाव कराने की वकालत करते हुए कहा,”यदि मतपत्र से चुनाव करा दिया जाए तो भाजपा 200 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी। वहीं, दिग्विजय सिंह ने आगे आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा,”क्योंकि मैं उन्हें घास नहीं डालता, लेकिन 10 साल तक मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहने के बावजूद कभी आरएसएस और भाजपा के लोगों को परेशान नहीं किया।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ये अटकलें लगाई जा रही थी कि पूर्व कांग्रेस नेता कमलनाथ भाजपा में शामिल होने वाले हैं, लेकन इस अटकलों पर अब विराम लग चुका है। वहीं, 2 मार्च से मध्य प्रदेश में न्याय की शुरुआत होने वाली है।

Scroll to Top