ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव भी शामिल होंगे राहुल की यात्रा में

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए संगठन पूरी क्षमता के साथ जुटा है। 25 फरवरी को दो बजे टेढ़ी बगिया से प्रवेश के बाद यात्रा के राजस्थान की सीमा में प्रवेश तक पांच किलोमीटर दूरी तय होगी। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तेहरा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा साढ़े चार बजे राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

सपा मुखिया भी होंगे शामिल

शहर कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई और रूट, प्रचार, जनसंपर्क सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जानकारी दी गई की पार्टी के दो नेताओं के साथ ही सपा मुखिया भी आ रहे हैं।

टेढ़ी बगिया पर आंबेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण कर यात्रा कुछ दूर पैदल चलेगी। इसके बाद सभी नेता गाड़ियों में सवार होकर शाहदरा चुंगी, नुनिहाई, आंबेडकर पुल से यमुना किनारे, माल रोड होते हुए इटौरा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा राजस्थान की सीमा में उसी दिन प्रवेश कर जाएगी। इससे पहले तेहरा में सभी नेता जनसभा को संबोधित करेंगे।

बैठक में प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, राम टंडन, भारत भूषण, अश्वनी जैन, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।

ये दिग्गज भी रहेंगे सम्मिलित

यात्रा के साथ सपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी आ रहे हैं। इसमें योगेंद्र यादव, केसी वेणुगोपाल, जय राम रमेश, डा. कन्हैया कुमार, पीएल पूनिया, नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी सम्मिलित होंगे।

अलग-अलग करते रहे बैठकें

सपा, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर गठबंधन हो गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर अभी मन मिल नहीं पा रहे हैं।भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस और सपा पदाधिकारियों ने अलग-अलग बैठक की।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम गुरुवार को ही कंफर्म हो चुका था, लेकिन स्थानीय कांग्रेसियों को इसकी जानकारी भी शुक्रवार को मिल सकी।यात्रा में अलग-अलग स्वागत स्थान तैयार किए जा रहे हैं।

Scroll to Top