ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पानी के बढ़े हुए बिलों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल

पानी के बढ़े हुए बिल भुगतान को लेकर वन टाइम सटलमेंट स्कीम के रुक जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

उन्होंने कहा- दिल्ली में पानी के गलत बिल आने से तकरीबन 11 लाख परिवार परेशान हैं। हमारी सरकार पानी के इन गलत बिलों को ठीक करने के लिए स्कीम लेकर आई, लेकिन भाजपा ने साजिश करके उसे रोक दिया। लेकिन हम संघर्ष करेंगे, इस स्कीम को लागू करवा कर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं जिस तरह से सरकार चला रहा हूं, आप लोग समझ नहीं सकते, ये हमें काम नहीं करने देते। मैं जिन हालात में सरकार चला रहा हूं, उससे मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। सरकार मैं चला रहा हूं और अधिकारी एलजी की सुनते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जब कहा कि अधिकारियों के तबादले का अधिकार दिल्ली सरकार के पास होना चाहिए तो इन्होंने संसद में कानून बना कर उसे पलट दिया। मगर मुझे कोई नहीं रोक सकता मैं जनता के काम करता रहूंगा। मेरा नोबेल पुरस्कार मेरी जनता है। मुझे और कोई नोबेल पुरस्कार नहीं चाहिए है।

केजरीवाल ने लोगों को समझाई स्कीम

उन्होंने कहा कि हमारी स्कीम क्या है, इसे ध्यान से सुनना जरूरी है। पहला: अगर उपभोक्ता ने दो से पांच वर्ष तक बिल नहीं भरा है, तो इस दौरान उसके जो दो बाकी बिल मिलते हैं, उसे सही मान लिया जाएगा। इसका औसत निकालकर उसी आधार पर बाकी महीनों का बिल लिया जाएगा। दूसराः यह नेबरहुड पॉलिसी है। अगर किसी के यहां पानी का मीटर ही नहीं है, तो उस स्थिति में उसके गली में उसी साइज वाले मकान से औसतन बिल निकाला जाएगा। इसके बाद, उसी आधार पर उसका बिल बना दिया जाएगा। अगर किसी का औसतन बिल 20 हजार लीटर से कम है, तो उसका सारा बिल जीरो हो जाएगा। जबकि ज्यादा होने पर जुर्माना और ब्याज छोड़कर उससे बाकी बिल लिया जाएगा।

बीजेपी वालों ने एलजी से कहकर रुकवा दिया

उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि इस स्कीम से भाजपा वालों को क्या परेशानी है? भाजपा वालों ने एलजी से कह कर इस स्कीम को रुकवा दिया है। अधिकारी कह रहे हैं कि हम इस स्कीम को कैबिनेट में नहीं ला सकते। अधिकारी कह रहे हैं कि हम इसे कैबिनेट में लाएंगे तो ये हमें निलंबित कर देंगे। इसलिए हम इसे कैबिनेट में नहीं ला सकते। मैं कहता हूं कि इन्होंने हमारे मोहल्ला क्लीनिक नहीं बनने दिए, इसे इन्होंने रोका मगर हम नहीं माने और मोहल्ला क्लीनिक बनवा लिए। इसके बाद इन्होंने एलजी से सीसीटीवी कैमरे की योजना रुकवा दी।

सिसोदिया ने अच्छे स्कूल बनाए, इसलिए गए जेल

उन्होंने कहा कि आप को ध्यान होगा हमने एलजी के आवास पर धरना दे दिया और 10 दिन तक धरना दिया। फिर इन्होने सीसीटीवी की फाइल पास की। इन्होंने स्कूलों का काम रोका है, मगर हमने स्कूल बनाए हैं। देश के सबसे अच्छे स्कूल बनाए हैं। इन्होंने मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। इन्होंने सिसोदिया को जेल में इसलिए नहीं डाला कि सिसोदिसा ने कोई पैसा खाया है, इन्होंने सिसोदिया को जेल में इसलिए डाल दिया कि सिसोदिसा ने अच्छे स्कूल क्यों बनवा दिए। केजरीवाल पर भरोसा करो हम जनता के काम रुकने नहीं देंगे।

गठबंधन को जिताएंगे तो कोई एलजी नहीं रोकेगा

उन्होंने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि इस बार लोकसभा की सातों सीटों हमें और हमारे गठबंधन को जिता दें फिर संसद में हमारी ताकत बढ़ेगी फिर हमें कोई एलजी नहीं रोक सकेगा। इसी के साथ यह भी कह रहा हूं कि अगर पानी का बढ़ा हुआ बिल आ रहा है तो नहीं भरें उसे फाड़ कर फेंक दें, हम उसे माफ कराकर रहेंगे।

Scroll to Top