ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने पार्टी के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव के शुरू होने के करीब एक घंटे बाद ही समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह रायबरेली की ऊंचाहार विधासभा सीट से विधायक हैं। साथ ही सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ विधानसभा में आवाज बुलंद करते रहे हैं। साथ ही अपने क्षेत्र की जनता के लिए विभिन्न परियोजनाओं की भी मांग करते रहते हैं।

बता दें राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग की संभावना जताई जा रही है। सुबह करीब नौ बजे वोटिंग शुरू हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपना वोट विधानसभा परिसर स्थित तिलक हाल में मतदान किया।

भाजपा को अपने आठवें और सपा को तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए अतिरिक्त मतों की आवश्यकता होगी। इससे चुनाव में क्रास वोटिंग के प्रबल आसार हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सुबह विधानसभा परिसर जा रहे थे, इसी दौरान क्रास वोटिंग के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया।

शिवपाल यादव ने कहा- ‘वे लोग समाजवादी पार्टी के चिह्न पर चुनाव जीते हैं। अगर ऐसा होता है तो हमें भी आगे देखना पड़ेगा।

अखिलेश ने क्रास वोटिंग के सवाल पर कहा- हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे… जो दूसरों के लिए काटा बोते हैं या गड्ढे खोदते हैं वे खुद ही उसमें गिरते हैं…भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है… जिन्हें कुछ लाभ मिलना होगा वे चले(भाजपा की तरफ) जाएंगे।

Scroll to Top