ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इन हेल्दी ऑप्शन से करें चावल को रिप्लेस

कई लोगों को तो चावल इतना पसंद होता है कि वह सुबह-शाम इसे अपने खाने में शामिल करते हैं। हालांकि, किसी भी चीज की अति सेहत के लिए हानिकारक होती है। चावल के साथ भी ऐसा ही है। जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कई समस्याओं की वजह बन सकता है। ऐसे में आप कुछ हेल्दी ऑप्शन से इसे रिप्लेस करते हैं।

आप चावल को ग्लूटेन-फ्री क्विनोआ से रिप्लेस कर सकते हैं। इसमें चावल की तुलना में फाइबर और प्रोटीन में बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में यह चावल का एक हेल्दी और ग्लूटेन-फ्री अल्टरनेटिव साबित होगा।

कॉर्नमील

अगर आप चावल का एक अच्छा रिप्लेसमेंट खोज रहे हैं, तो कॉर्नमील एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। कॉर्नमील में फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के स्वास्थ्य बेहतर बनाती है। साथ ही नियमित कॉर्नमील खाने से पाचन को स्थिर रखने में भी मदद मिलती है।

कूसकूस

एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर कूसकूस भी चावल का एक बढ़िया अल्टरनेटिव है। शुगर और फैट फ्री होने की वजह से यह शरीर की डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। साथ ही इसे खाने से इम्युनिटी में भी सुधार होता है।

रेड राइस

रेड राइस यानी लाल चावल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आमतौर पर लाल रंग के फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप एलर्जी को रोक सकते हैं और अपना वेट भी मैनेज कर सकते हैं।

ब्राउन राइस

आमतौर पर सफेद चावल डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा बेहतर नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज का शिकार है, तो सफेद चावल को ब्राउन राइस से रिप्लेस कर सकते हैं।

जौ

आप अपनी डाइट में चावल को जौ से भी रिप्लेस कर सकते हैं। यह ओट्स यानी जई की ही तरह होता है और सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है।

Scroll to Top