ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा के इस दिग्गज नेता ने BJP की इन तीन सीटों पर बढ़ाई टेंशन

मंडल की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर गर्म है। कोई विकल्प की बात कर रहा है तो किसी खेमे में फिलहाल विचार किए जाने की चर्चा हो रही है। फिलहाल विकल्प से राजनीतिक समीकरण नहीं बदलें, यह टटोलने के लिए हाईकमान ने पर्यवेक्षक लगा दिए हैं। वह तीनों सीटों पर मतदाताओं के रुख को परखेंगे। इसके बाद इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित होंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मंडल की पांच सीटों में से आंवला और शाहजहांपुर में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। बरेली, पीलीभीत और बदायूं लोकसभा सीट पर टिकट रोक दिया। वह भी तब जबकि बरेली सीट पर पिछले आठ बार से सांसद संतोष गंगवार मजबूती से डटे हुए हैं।

पीलीभीत और बदायूं सीट पर भी भाजपा का कब्जा

पीलीभीत और बदायूं सीट भी भाजपा के खाते में पहले से है। बरेली सांसद संतोष गंगवार दिसंबर 2023 में 75 वर्ष की आयु में पहुंच गए हैं। अगर पार्टी उम्र की पाबंदी के नियम पर चलती है तो यहां विकल्प के आसार बन रहे हैं। एक विकल्प यह भी है कि संतोष के किसी पारिवारिक सदस्य को पार्टी चुन लें।

वही, दूसरी ओर महापौर डा. उमेश गौतम भी इस सीट में टिकट की दौड़ में माने जा रहे हैं। ऐसे इंटरनेट मीडिया में की गई कई पोस्ट से पता चलता है। ऐसे में सियासी जानकारों ने यहां पिछड़ा या फिर ब्राह्मण प्रत्याशी के सामने आने की संभावना जतानी शुरू कर दी है।

ब्राह्मण या पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है बीजेपी

पार्टी बरेली और पीलीभीत में से किसी एक पर पिछड़ा वर्ग का प्रत्याशी उतार सकती है। अगर पीलीभीत में पिछड़े वर्ग को साधा तो बरेली में ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारने की संभावना बढ़ सकती है। उधर, बदायूं में सपा ने शिवपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है, ऐसे में भाजपा उनके सामने मजबूत प्रत्याशी उतारेगी।

इन चर्चाओं के बीच यह भी पता चला है कि पार्टी हाईकमान ने मंडल की इन सीटों पर पर्यवेक्षक लगाए हैं। यूं तो टिकट से पहले ही पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे कर चुकी है, लेकिन अब पर्यवेक्षक इस बात का पता लगाएंगे कि अगर इन सीटों पर प्रत्याशी बदलते हैं तो मतदाताओं का क्या रुख रहेगा। कौन सा दावेदार कितना मजबूत है। किस विधानसभा क्षेत्र में दावेदार का कितना प्रभाव है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर पर्यवेक्षक हाईकमान को सौंपेंगे। फिर प्रत्याशियों को घोषणा होगी।

Scroll to Top