ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को दी पीएम बनने की बधाई और कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शहबाज शरीफ को दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शहबाज शरीफ को शुभकामनाएं दी है। दरअसल, बीते सोमवार को शहबाज के पीएम पद की शपथ के बाद भारत की ओर से बधाई संदेश न मिलने पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गई थीं, लेकिन फिलहाल उन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।

पहले भी दी बधाई

अप्रैल 2022 में जब शहबाज शरीफ पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तब भी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें बधाई दी थी। उस दौरान मोदी ने कहा था कि भारत इस पूरे क्षेत्र में शांति व आतंकवाद मुक्त स्थिरता चाहता है, ताकि हम विकास की चुनौतियों पर ध्यान दे सकें और जनता की भलाई सुनिश्चित करें।

चीनी राष्ट्रपति ने दी बधाई

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को शहबाज शरीफ को दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई दी थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश उनके नेतृत्व में अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान को सभी क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना चाहिए।

Scroll to Top