ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी : बिजनौर में शादी में हुई बहस, फिर सड़क पर लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या

बिजनौर : यूपी के बिजनौर में शादी समारोह के दौरान युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया. इस विवाद के बाद एक गुट के युवकों ने शादी समारोह से वापस लौटते समय अपने विरोधी पक्ष के तीन युवकों को जो बाइक पर सवार थे उनका पीछा करना शुरू कर दिया. मौका पाकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

लेकिन इतने से उनका मन नहीं भरा. उन्होंने गिरने के बाद बाइक सवार तीनों युवकों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. जिसमें एक युवक गुलशन की मौत पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य साथी मुकुल और अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गए. इन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आज सवेरे मुकुल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई.

एक साथ दो लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार से टक्कर मारने और पिटाई करने वाले युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि आरोपियों की कार पलट जाने के कारण दूसरे पक्ष के संजीव और रुपेश भी घायल हुए हैं. उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मृतक के भाई ने दर्ज करवाई एफआईआर
गांव भरेरा निवासी मृतक गुलशन के भाई अभिषेक ने पुलिस में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनका भाई (मृतक) अपने दो साथियों मुकुल और अनिकेत के साथ 7 मार्च की रात को शादी में शामिल होने के लिए गया था. जहां पर उनका दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया. ऐसे में जब तीनों बाइक से वापस आ रहे थे तो कार से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया गया और फिर लाठी-डंडों से हमला किया गया.

Scroll to Top