ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लालू यादव के करीबी सुभाष यादव किया गया अरेस्ट

ब्रॉडसन कमोडिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुभाष यादव को प्रवर्तन निदेशालय  ने शनिवार को दिन भर चली छापामारी के बाद कल ही देर रात गिरफ्तार कर लिया। बालू सिंडीकेट में यह अब तक 5वीं गिरफ्तारी है।

शनिवार को सुभाष के आधा दर्जन ठिकानों पर छापा मारा गया था। ईडी ने अपनी कार्रवाई में दो करोड़ नकद के अलावा जमीन से जुड़े कागजात, निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए थे। बालू से जुड़े अवैध कारोबार और मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई।

कार्यालय एवं अन्य स्थान पर सघन तलाशी ली गई

ईडी ने सुभाष यादव के दानापुर, मनेर स्थित आवास के अलावा मरछिया देवी अपार्टमेंट, दानापुर स्थित पानी प्लांट, शाहपुर थाना अंतर्गत आने वाले कार्यालय एवं अन्य स्थान पर सघन तलाशी ली। ईडी की कार्रवाई में सुभाष यादव के ठिकाने से करीब दो करोड़ रुपये नकद मिले हैं।

इसके अलावा बड़ी संख्या में निवेश और जमीन से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं। ईडी सूत्रों ने दस्तावेज की जांच पड़ताल के बाद अर्जित संपत्तियों की नई जानकारी मिलने का दावा किया है। सुभाष यादव बालू के कारोबार से जुड़ी ब्राडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं।

यहां से लड़ चुके हैं चुनाव

उन्हें राष्ट्रीय जनता दल  प्रमुख लाल प्रसाद का करीबी बताया जाता है। वह राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर पूर्व में चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

बालू कारोबारी सुभाष यादव के अलग-अलग ठिकानों पर यह पहली छापेमारी नहीं है। इसके पूर्व भी प्रवर्तन निदेशालय के साथ ही सीबीआई और आयकर विभाग की टीम इनके ठिकानों पर तलाशी और छापेमारी कर चुकी है।

Scroll to Top