ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने जाने पर शी जिनपिंग ने आसिफ अली जरदारी को बधाई दी

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी  के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी को पाकिस्तान का 14वां राष्ट्रपति चुना गया। वो दूसरी बार देश का सर्वोच्च पद संभालने जा रहे हैं।

राष्ट्रपति चुने जाने पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आसिफ अली जरदारी को बधाई दी है। शी जिनपिंग ने कहा, पाकिस्तान और चीन की दोस्ती लोहे की तरह मजबूत है।

दोनों मुल्क एक अच्छे दोस्त और साझेदार: शी जिनपिंग

वहीं, उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में बदलती वैश्विक परिस्थिति के बीच दोनों देश के संबंध और महत्वपूर्ण बन चुके हैं।

शी जिनपिंग ने आगे कहा,”चीन और पाकिस्तान अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त, अच्छे साझेदार और अच्छे भाई हैं, उन्होंने कहा कि दोनों देशों की मजबूत दोस्ती इतिहास की पसंद है।”

चीनी राष्ट्रपति ने सीपीईसी का किया जिक्र

शी जिनपिंग ने आसिफ अली जरदारी को बधाई देते हुए चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चीन -पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के निर्माण तेजी से हो रहा है। सीपीईसी, द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि भारत ने चीन के शिनजियांग को बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह से जोड़ने वाले 60 अरब अमेरिकी डॉलर के सीपीईसी पर चीन से आपत्ति जताई है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से होकर गुजर रहा है।

इशाक डार बनाए जा सकते हैं विदेश मंत्री

पीएमएल-एन नेता शाहबाज शरीफ के फिर से प्रधानमंत्री बनने के बाद मंत्रिपरिषद गठन की तैयारियां चल रही हैं। विदेश मंत्री के रूप में इशाक डार का नाम लिया जा रहा है। इशाक इससे पहले की शहबाज सरकार में वित्त मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे।

Scroll to Top