ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिसार से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे ने दिया इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया। बृजेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का धन्यवाद कहा और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कई मुद्दों पर सहमती नहीं थी।किसानों का मुद्दा रहा है या फिर महिला पहलवानों का मुद्दा रहा है, कई कारण ऐसे थे कि बीजेपी के साथ आगे नहीं चल सकता था।

कांग्रेस महासचिव सैलजा ने बृजेंद्र सिंह का किया पार्टी में स्वागत

कांग्रेस महासचिव सैलजा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह जी के बेटे, भाजपा से हिसार के सांसद श्री बृजेंद्र सिंह जी भाजपा को छोड़कर, हम सबकी प्रेरणा स्त्रोत आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी जी, हमारे शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं श्री राहुल गांधी जी के विचारों में आस्था जताते हुए, आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आज का दिन मेरे लिए हर्ष से भरा हुआ है क्योंकि चौधरी बीरेंद्र सिंह जी के परिवार से हमारा रिश्ता पीढ़ियों का है वो आज फिर से कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। मैं श्री बृजेंद्र सिंह जी का हार्दिक स्वागत करती हूं एवं आशा करती हूं कि जल्द ही चौधरी बीरेंद्र सिंह जी भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे एवं न्याय की लड़ाई में हमारा साथ निभायेंगे।

इसी के चलते उन्होंने अहम फैसला लिया है। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता भी कांग्रेस में जा सकती हैं लेकिन अभी वह दोनों भाजपा में ही बने रहेंगे।

बता दें पिछले कई माह से दोनों पिता-पुत्र कांग्रेस के संपर्क में हैं। बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लंच में भी शामिल हुए थे। इतना ही नहीं सार्वजनिक मंचों से सोनिया गांधी और राजीव गांधी की जमकर तारीफ भी कर चुके हैं।

Scroll to Top