ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी : जौनपुर में कार और ट्रक में भीषण टक्कर, एक परिवार के 6 लोगों की मौत

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा गौरबादशपुर थाना के इलाके के प्रसाद तिराहा पर हुआ है. हादसा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने के बाद हुआ है. 

हादसा गौराबादशाहपुर थाना इलाके के प्रसाद तिराहे पर कार-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि हादसे में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को बेहतर उपचार के लिए जौनपुर से हायर सेंटर बनारस के लिए भेजा गया है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक रूट किनारे खाई में पलट गया. 
 
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया है. जबकि तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. हादसे में अनिश पुत्र गजाधर शर्मा उम्र 35 वर्ष, गजाधर शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा उम्र 60 वर्ष, जवाहर शर्मा पुत्र राम प्रताप शर्मा उम्र 55 वर्ष, गौतम शर्मा पुत्र जवाहर शर्मा उम्र 18 वर्ष, सोनम पत्नी बजरंग शर्मा उम्र 32 वर्ष और रिंकू पत्नी पवन शर्मा उम्र 33 वर्ष की मौत हो गई. सभी रीगा थाना इलाके के सीतामढ़ी बिहार के रहने वाले थे.

तीन का इलाज जारी
हादसे में मारे गए लोगों को जिला चिकित्सालय मर्चरी रूम में रखवाया गया है. वहीं हादसे में घायल तीन लोगों का इलाज जारी है. इसमें मीना शर्मा पत्नी गजाधर शर्मा उम्र 48 वर्ष, जीतू शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा उम्र 24 वर्ष और एक बच्चा युग शर्मा पुत्र बजरंग शर्मा उम्र 7 वर्ष का इलाज जिला चिकित्सालय जौनपुर में चल रहा है.
Scroll to Top