ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुरादाबाद लोकसभा से बसपा के इरफान सैफी प्रत्याशी घोषित

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करना शुरू कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने मुरादाबाद लोकसभा से इरफान सैफी को प्रत्याशी घोषित किया है। पाकबड़ा स्थित मंडल कार्यालय पर कैडर कैंप में जुटे बसपा नेताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की चुनाव को लेकर पहले से तैयारी शुरू हो चुकी थी। बूथ स्तर पर भी पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता लगाए गए हैं। पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाया जा रहा है।

ठाकुरद्वारा नगर पालिका के अध्यक्ष हैं इरफान सैफी

मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने बताया कि प्रत्याशी जमीनी व्यक्ति हैं। वह ठाकुरद्वारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भी हैं। पार्टी की ओर से उनकी मजबूती को देखते हुए प्रत्याशी घोषित किया गया है। नगीना सांसद एवं मुरादाबाद-बरेली मंडल प्रभारी गिरीशचंद्र ने कहा कि जिला स्तर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे।

पार्टी के निर्देश पर घाेषणा

मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर मंडल राजकुमार गौतम ने बताया कि मुरादाबाद की छह विधानसभाओं में पहले ही तैयारियां की जा चुकी हैं। पार्टी निर्देश के अनुसार ही प्रत्याशी की घोषणा हुई है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. सुनील आजाद संचालन चंद्रपाल सैनी, निर्मल सिंह सागर ने किया। इसमें मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. रणविजय सिंह, रामकुमार गुलाब, सतपाल कश्यप, इरशाद सैफी, एहसान कुरैशी, अखिल चौधरी, शकील सलमानी, नासिर हुसैन, राशिद हुसैन, कादर खान आदि रहे।

Scroll to Top