ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को झटका, सूर्यकुमार यादव के खेलने पर संशय, हार्दिक की बढ़ेंगी मुश्किलें

आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर है. 360 डिग्री बैटर कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं. मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को पिछले साल के उप विजेता गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी. सूर्यकुमार यादव इस मैच में शायद ही खेलें.

भारत के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव टखने की सर्जरी के बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैब (चोट से उबरने की प्रक्रिया) के दौर से गुजर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं. बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, ‘सूर्यकुमार का रिहैबिलिटेशन सही रास्ते पर है और वह निश्चित रूप से आईपीएल के आगामी सत्र में वापसी करेंगे. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि एनसीए की ‘स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम’ गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद (27 मार्च) के खिलाफ उन्हें खेलने के लिए मंजूरी देगी या नहीं.’

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग से जुड़े व्यायाम करते हुए कुछ वीडियो साझा किए हैं. उन्होंने अभी तक बल्लेबाजी अभ्यास का कोई वीडियो साझा नहीं किया है. बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘मुंबई इंडियंस के शुरुआती मैच में अभी 12 दिन बाकी हैं, लेकिन इससे पहले फिट होने के लिए उनके पास कम समय है.’ अगर सूर्यकुमार यादव समय से फिट नहीं होते हैं तो टीम के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पांड्या की मुसीबत बढ़ सकती है.

सूर्यकुमार मुंबई के सबसे अहम बल्लेबाजों में से एक हैं. उनके नाम 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में चार शतक और 171 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 2,141 रन है. अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में भारत की खिताब की संभावना काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेंगी कि सूर्यकुमार यादव कैसा खेलते हैं. आईपीएल में मुंबई के सफल अभियान के लिए भी सूर्यकुमार काफी अहम है. सूर्यकुमार राष्ट्रीय टीम के लिए अपना पिछला मैच दक्षिण अफ्रीका में खेला था. उन्होंने तब टी20 प्रारूप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था.

Scroll to Top