ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश के साथ कांग्रेस ने कर दिया खेला

समाजवादी पार्टी के साथ जुड़कर राजनीति में संभावनाएं तलाश रहे मास्टर प्रमोद वर्मा ने मंगलवार को लखनऊ में कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनका कहना है कि वह पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से अनुमति लेने के बाद वह कांग्रेस में गए हैं। प्रमोद वर्मा के कांग्रेस ज्वाइनिंग से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इसे उनका मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। बहरहाल, कांग्रेस में शामिल होने के बाद भी वाट्सएप की डीपी पर वह सपा मुखिया के साथ ही हैं।

शिक्षक की नौकरी से प्रमोद वर्मा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेकर वर्ष 2001 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। इसके अगले वर्ष उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लहरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इसमें उन्हें 29 हजार 500 वोट मिले थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 में एक बार लहरपुर विधान सभा क्षेत्र से बतौर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें करीब 14 हजार वोट मिले। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी।

वह पिछले कई वर्षों से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे थे। आएनडीआइए गठबंधन में सीतापुर लोकसभा क्षेत्र सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। वाट्सएप डीपी पर अभी भी उनकी फोटो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ लगी है।

उन्होंने बताया कि वह टिकट के लिए कांग्रेस में गए हैं। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश कार्यालय प्रभारी दिनेश सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि उनको टिकट के लिए 30 आवेदन मिले हैं। उनमें एक आवेदन मास्टर प्रमोद वर्मा का है।

Scroll to Top