ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन और ट्रंप के बीच होगा मुकाबला

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक बार फिर जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच आमना-सामना होगा। सीएनएन के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर अपनी दावेदारी को पक्का कर लिया है।

जो बाइडन और ट्रंप के बीच होगा मुकाबला

सीएनएन के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला होगा। ट्रंप ने बुधवार की सुबह राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारी हासिल की है, जबकि बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी चुनाव में जीत दर्ज करते हुए एक दिन पहले अपनी दावेदारी को पक्का कर लिया था।

जॉर्जिया, मिसिसिपी और वाशिंगटन में हुआ मतदान

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, मतदाताओं ने बुधवार को जॉर्जिया, मिसिसिपी और वाशिंगटन में राष्ट्रपति पद के प्राइमरी चुनावों में मतदान किया था। इससे पहले मंगलवार को डेमोक्रेट्स के प्राइमरी चुनाव के लिए मतदान किया गया था।

आरोपों के साथ चुनावी मैदान में होंगे ट्रंप

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप और बाइडन के बीच 2020 के चुनाव अभियान के बाद दोबारा मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि, ट्रंप इस बार 91 आरोपों के साथ चुनावी मैदान में होंगे। उन पर आरोप है कि उन्होंने 6 जनवरी, 2021 में अमेरिकी कैपिटल में हुई हिंसा में प्रमुख भूमिका निभाई थी। साथ ही उन्होंने 2016 के चुनाव से पहले एक पोर्न फिल्म स्टार को धन भुगतान किया था। इस बात को उन्होंने छुपाकर रखा था।

बता दें कि अमेरिका में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। इससे पहले साल 2020 में राष्ट्रपति पद के लिए जो बाइड और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला हुआ था।

Scroll to Top